बंगाल में 4.29 फीसदी बढ़ा वन क्षेत्र : ममता

कोलकाता, 21 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के मौके पर कहा कि प्रदेश में वन क्षेत्र में 4.29 फीसदी का इजाफा हुआ है।

ममता बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा, “आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस है। बंगाल में वन क्षेत्र में 2010 और 2015 के दौरान 3,810 वर्ग किलोमीटर का इजाफा हुआ। इस प्रकार वन क्षेत्र में 4.29 फीसदी का इजाफा हुआ है, जोकि देश में सबसे अधिक है।”

धरती पर जीवन चक्र को संतुलित रखने के लिए वन के महत्व व योगदान को लेकर दुनियाभर में जन-जागरूकता फैलाने के लिए 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493