कोलकाता, 26 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक भूकम्प के झटके सुबह 10.39 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र बांकुरा क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।
भूकम्प के झटके बांकुरा से सटे पुरुलिया, झारग्राम के अलावा अन्य इलाकों में भी महसूस किए गए।
dharmpath.com dharmpath