बंगाल : मोदी की रैली में पंडाल गिरने से 20 घायल

मिदनापुर(बंगाल), 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां आयोजित रैली के दौरान पंडाल गिरने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए। जब यह घटना हुई, प्रधानमंत्री रैली को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “लगभग 20 लोग घायल हुए हैं।”

प्रधानमंत्री के भाषण देने के एक मिनट के बाद ही पंडाल गिर गया। उन्होंने लोगों को स्टेज से उतरने और सुरक्षित जगह जाने के लिए कहा।

उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा, “जो लोग ऊपर चढ़ गए हैं, कृपया नीचे उतर जाएं। आप सभी..कृपया नीचे उतर जाएं। जो वहां खड़े हैं, कृपया नीचे उतर जाए। दौड़े नहीं।”

वह स्टेज पर विशेष सुरक्षा ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों को भी घायलों को समुचित इलाज के लिए निर्देश देते दिखे।

रैली के बाद, मोदी घायलों से मिलने के लिए मिदनापुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493