कोलकाता, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में रक्षा मंत्रालय के एक वाहन में बगैर वैध दस्तावेजों के यात्रा करने के लिए सोमवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोलकाता, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में रक्षा मंत्रालय के एक वाहन में बगैर वैध दस्तावेजों के यात्रा करने के लिए सोमवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इन छह लोगों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे जमालपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर यात्रा कर रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “वाहन पर आर्डनेंस फैक्टरीज बोर्ड का एक स्टीकर लगा था, लेकिन वाहन में बैठा कोई भी व्यक्ति इसके समर्थन में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।”
पुलिस अधिकारी ने कहा, “सभी छह व्यक्ति कोलकाता के निवासी हैं, लिहाजा हमने यह पता करने के लिए कोलकाता के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया है कि कहीं उनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि तो नहीं है।”
आरोपियों को एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और पुलिस उनके हिरासत की मांग करेगी।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं उनके कोई आतंकवादी संपर्क तो नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2014 में बर्दवान जिले के खग्रागढ़ में एक घर में दुर्घटनावश हुए एक विस्फोट के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
dharmpath.com dharmpath