कोलाकाता, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में तृणमूल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों में सोमवार रात से अब तक कम से कम नौ लोग घायल हो गए हैं।
बीरभूम जिले के लाभपुर में तेजधार हथियारों से लैस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने के कारण करीब छह लोग घायल हो गए।
बीरभूम के पुलिस अधिक्षक मुकेश ने आईएएनएस को बताया, “माकपा और तृणमूल के बीच राजनीतिक झड़प हो गई थी। दोनों पार्टियों में से प्रत्येक के दो-तीन लोग इसमें घायल हो गए।”
माकपा ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को बेरहमी से पीटा गया और उनके घरों में तोड़फोड़ की गई।
हालांकि तृणमूल ने इन आरोपों का खंडन किया है।
लाभपुर में 17 अप्रैल को चुनाव होंगे।
पुलिस ने कहा, “पश्चिमी मिदनापुर जिले के साल्बोनी पुलिस स्टेशन के तहत शुक्न तोर गांव में चुनाव के बाद हुई झड़पों में तीन लोग घायल हो गए।”
माकपा ने दावा किया कि उसके दो समर्थकों को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा।
तृणमूल का भी एक समर्थक घायल हुआ है।
साल्बोनी उन 18 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, जिनमें सोमवार को मतदान हुआ था।
dharmpath.com dharmpath