बंगाल : विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ ही इन दोनों सीटों पर उपचुनाव होगा।

पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा, “नदिया की कृष्णगंज सीट के लिए बिजॉय बिस्वास को पार्टी उम्मीदवार के रूप में चुना गया है जबकि बंगाल के हावड़ा जिले की उलूबेरिया ईस्ट विधानसभा सीट से एसके. आलम देइयां चुनाव मैदान में उतरेंगे।”

बयान में कहा गया है कि दोनों उम्मीदवारों के नामों को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंजूरी दे दी है।

कृष्णगंज सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की पिछले महीने एक सरस्वती पूजा पंडाल के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद ये सीट खाली हुई है। उलूबेरिया ईस्ट, दिग्गज तृणमूल विधायक हैदर अजीज सफवी का पिछले साल निधन हो जाने के बाद खाली हुई है।

कृष्णगंज और उलूबेरिया ईस्ट सीट पर उपचुनाव क्रमश 29 अप्रैल और 6 मई को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493