सिलीगुड़ी, 6 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में बड़ी मात्रा में विस्फोटकों के साथ तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त सी. एस. लेपचा ने यहां संवाददाताओं को बताया, “तीनों के पास से 609 जिलेटिन की छड़ें, 200 डेटोनेटर और 640 मीटर की कोडेक्स तार जब्त किए गए हैं।”
उन्होंने बताया कि प्रधान नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार में शनिवार की रात एक गुप्त सूचना के आधार पर दार्जिलिंग के पास कृष्ण प्रसाद अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।
उससे पूछाताछ जारी है। दावा शेरिंग भोते उर्फ गुरुं ग और उनकी पत्नी पूजा लींबू को पड़ोस के एक घर से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा,”ऐसा लगता है कि वह विस्फोटक डिलीवर करने वाले थे। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि तीनों का नेपाल के माओवादियों या भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय आतंकवादियों से संबंध तो नहीं है।”
एक स्थानीय नागरिक ने कहा, “सिलीगुड़ी में यह जोड़ा एक छोटा-सा होटल चला रहा था।”
dharmpath.com dharmpath