कोलकाता, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हुगली नदी में अस्थायी जेटी के ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गए है। इस हादसे में गुरुवार को दो और शव बरामद किए गए।
तेज धारा की वजह से बुधवार को भद्रेश्वर में तेलिनिपारा घाट पर अस्थायी लड़की के बने जेटी के ढहने से हुई इस दुर्घटना में अभी भी 18 लोग लापता है।
हुगली के पुलिस अधीक्षक सुकेश जैन ने आईएएनएस से फोन पर कहा, “दो शव गुरुवार की सुबह बरामद किए गए। लापता लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।”
पुलिस के अनुसार, यात्री नदी पारकर दूसरी तरफ उत्तरी 24 परगना जिले के श्यामनगर जाने के लिए इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान लड़की के ढांचे के गिरने से नदी में गिर गए।
स्थानीय लोग बचावकर्मियों और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कुछ लोगों को बचाने में कामयाब रहे।
dharmpath.com dharmpath