बंगाल : 200 करोड़ रुपये का सांप का जहर बरामद, 4 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले फुलबारी क्षेत्र से सूचना के आधार पर 200 करोड़ रुपये के सांप के जहर के पांच कंटेनरों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बैकुंठपुर वन प्रभाग के बेलाकोबा रेंज के अधिकारी संजय दत्ता ने शनिवार को बताया, “200 करोड़ रुपये के सांप के जहर के पांच बुलेट प्रूफ कंटेनरों के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। हमने कुछ गोला बारूद और एक रिवाल्वर भी बरामद की।”

दक्षिण दिनाजपुर जिले से सुजॉय कुमार दास, बिपुल सरकार और पिंकी बनर्जी और पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से अमल नूबिया को गिरफ्तार किया गया। उन्हें शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोपियों का कहना है कि वह अंतर्राष्ट्रीय तस्करी रैकेट का हिस्सा हैं।

दत्ता ने कहा, “हमें जानकारी मिली कि फ्रांस में बने सांप के जहर के कुछ कंटेनर बांग्लादेश से आ रहे हैं। हमने उसे ट्रैकिंग पर रखा है।”

इसके बाद, हमें पता चला कि सांप के जहर के पांच कंटेनरों को सिलीगुड़ी ले जाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493