कोलकाता-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और BJP को खुली चुनौती दी हैं.उन्होंने मंगलवार को नॉर्थ 24 परगना के बनगांव में SIR विरोधी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और BJP पर जमकर हमला बोला. ममता ने कहा, “चाहे कितनी भी एजेंसियां लगा लो, मेरे साथ खेल न पाओगे.BJP मेरे खेल में मुझसे लड़ नहीं सकती, मुझे हरा नहीं सकती. अगर BJP ने बंगाल में मुझ पर हमला करने की कोशिश की, तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी.”
ममता बनर्जी ने आगे कहा, “एक SIR पूरा होने में तीन साल लगते हैं. हमने इसका कभी विरोध नहीं किया, बस इतना ही कहा कि किसी भी वास्तविक वोटर का नाम नहीं काटा जा सकता.अगर आप (वोटर) अवैध हैं, तो 2024 में आपने जिस सरकार को वोट दिया था, वह भी अवैध है.”
बंगाल की CM ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “ECE का काम निष्पक्ष रहना है, BJP कमीशन बनना नहीं.” ममता बनर्जी ने मतुआ समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी असली वोटर हैं. आपने 2014 में मोदी सरकार को वोट दिया था. अगर आप अवैध हो गए, तो वह सरकार भी अवैध हो जाएगी.”
dharmpath.com dharmpath