बंदा सिंह बहादुर पर किताब का विमोचन करेंगे मोदी

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब के महान सपूत बंदा सिंह बहादुर की 300वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली में एक किताब का विमोचन करने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ट्विटर पर कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर बाबा बंदा सिंह बहादुर से संबंधित एक पुस्तक एवं स्मारिका का विमोचन करेंगे।”

पीएमओ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

अन्य ट्वीट में कहा गया, “बाबा बंदा सिंह बहादुरजी पर हाल में जारी किया गया स्मारक सिक्का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री को भेंट किया जाएगा।”

पिछले माह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बंदा सिंह बहादुर की 300वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चांदी का एक स्मारक सिक्का जारी किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पिछले दिनों अखबारों में विज्ञापन देकर घोषणा की थी कि बारापुला फ्लाईओवर का नाम बंदा सिंह बहादुर के नाम पर रखा जाएगा।

यह घोषणाएं और स्मरणोत्सव उस वक्त हो रहे हैं, जब अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होना है।

बंदा सिंह बहादुर का जन्म 1670 में राजौरी (अब जम्मू एवं कश्मीर) में हुआ था। वह बहुत कम उम्र में ही गुरु गोबिंद सिंह के शिष्य बन गए थे और मुगल साम्राज्य का सामना करने के लिए एक सेना बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493