बंधन बैंक का 2017 तक 30 फीसदी विस्तार का लक्ष्य

कोलकाता, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बंधन बैंक अपनी जमा और ऋण में 2017 तक कम से कम 30 फीसदी वृद्धि करेगा। यह बात यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कही। बैंक ने पिछले साल अगस्त में ही गैर-बैंकिंग फायनेंस कंपनी को चोला उतार कर पूर्णकालिक बैंक के रूप में काम करना शुरू किया है।

बैंक ने मंगलवार को अपने ग्राहकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेबिट कार्ड और एनआरआई ग्राहकों के लिए कई सेवाएं पेश की।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.एस. घोष ने कहा, “अभी बैंक के जमा खाते में 7,500 करोड़ रुपये हैं, जिसमें एक-तिहाई से अधिक योगदान व्यक्तिगत ग्राहकों का है। बैंक का ऋण खाता इस साल मार्च तक बढ़कर करीब 14,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।”

उन्होंने कहा, “एक बैंक के रूप में जमा खाता और ऋण खाता दोनों ही मामलों में हम अगले कारोबारी साल में 30 फीसदी से 40 फीसदी तक विस्तार कर लेंगे।”

घोष ने कहा, “हमारे ग्राहकों की कुल संख्या 1.55 करोड़ है, जिसमें से 82 लाख जमाकर्ता हैं। हम अधिकाधिक लोगों तक पहुंचने पर काम करते रहेंगे।”

बैंक को उम्मीद है कि इस साल मार्च तक उसकी शाखाओं की कुल संख्या बढ़कर 632 हो जाएगी। अभी देश के 27 राज्यों में इसकी 612 शाखाएं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493