भारतीय विमानन सुरक्षा के लिए सहायता बढ़ाएगा अमेरिका

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के सुरक्षा पहलुओं को मजबूत करने के लिए अमेरिका पहले से दी जा रही वित्तीय सहायता को और आगे बढ़ाएगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और युनाइटेड स्टेट्स टेकि्न कल डेवलपमेंट एजेंसी (यूएसटीडीए) के बीच एक समझौता हुआ है।

यह समझौता भारतीय विमानन सुरक्षा तकनीकी सहायता चरण-2 के तहत किया गया है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “डीजीसीए और यूएसटीडीए ने आज नई दिल्ली में भारतीय विमानन सुरक्षा तकनीकी सहयोग चरण-2 के लिए एक अनुदान समझौते पर हस्ताक्षर किए।”

बयान के मुताबिक, “यूएसटीडीए 8,08,327 डॉलर की आंशिक सहायता देगा और ठेकेदार कंपनी ‘द विक्स ग्रुप’ (टीडब्ल्यूजी) इसमें 75,000 डॉलर की आंशिक मदद करेगी। भारत सरकार इस चरण के लिए 4,46,866 डॉलर का योगदान करेगी।”

बयान में कहा गया है, “दूसरे चरण की परियोजना का मकसद 2014 में भारतीय विमानन उद्योग को आईएएसए की श्रेणी-1 के दर्जे को बहाल रखना और संचालन, एयरवर्दिनेस और लाइसेंसिंग के क्षेत्र में सुधार लाना है। इसमें साधारण विमानन और कारोबारी विमानन दोनों क्षेत्र शामिल होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493