मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर सोमवार को बंद हैं। नियमित कारोबार के लिए शेयर बाजार 13 अगस्त को खुलेंगे। इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार में नियमित कारोबार हुआ था।
शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 254.55 अंकों की तेजी के साथ 37,581.91 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 77.20 अंकों की तेजी के साथ 11,109.65 पर बंद हुआ था।
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,807.55 के ऊपरी स्तर और 37,406.26 के निचले स्तर को छुआ था।
dharmpath.com dharmpath