बकरीद पर रिलीज होगा ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2’ का ट्रेलर (फोटो सहित)

पटना, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्मों के निर्माता एवं निर्देशक राजकुमार आर. पांडेय की फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से पार्ट-2’ का ट्रेलर 22 अगस्त यानी बकरीद के मौके पर लॉन्च होगा।

फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा।

पांडेय ने मंगलवार को बताया कि फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों को इसमें कई तरह के ऐसे ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे, जिसे शायद भोजपुरी दर्शकों ने अन्य फिल्मों में नहीं देखा होगा।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म दुर्गापूजा के आसपास रिलीज होगी। यह न केवल मनोरंजक होगी बल्कि कई दृश्य हिंदी फिल्मों की तरह नजर आएंगे।

उन्होंने कहा, “यह पहली भोजपुरी फिल्म होगी, जिसमें हिंदी और दक्षिण फिल्मों की तरह एक्शन और थ्रीडी ग्राफिक्स दिया गया है, जिसे देखकर दर्शक भरपूर मनोरंजन कर सकेंगे।”

इसमें प्रदीप पांडेय चिंटू, मोनालिशा के अलावा शुभी शर्मा, प्रिया शर्मा जैसे सितारे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493