परियोजना का विवरण सरकार के कोष विभाग और पैलेस दोनों ओर से जारी किया गया।
दोनों ने कहा कि पैलेस के कायापलट के लिए यह 10 वर्षीय योजना ब्रिटेन की प्रतिष्ठित इमारतों में से एक और देश के लोकप्रिय आकर्षण की रक्षा करेगा।
कोष विभाग ने अपने बयान में कहा कि सरकार ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद लगाए गए बिजली के तारों, पानी के पाइपों और हीटिंग प्रणाली को बदलने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
विभाग ने आगे कहा कि पैलेस से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का मुनाफा होने का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath