बख्शे नहीं जाएंगे सहारनपुर में जातीय हिंसा भड़काने वाले : केशव प्रसाद

झांसी में आयोजित यति सम्मेलन में हिस्सा लेने आए उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा और बसपा जातिवाद को बढ़ावा दे रही है, जिसके कारण दंगे भड़क रहे हैं। सहारनपुर में हालात बिगड़े हैं, वहीं, बसपा नेता मायावती भी वहां गई उनके वापस जाने के बाद फिर समाज में अस्थिरता पैदा हो गई।

उन्होंने बसपा मुखिया का नाम लिए बगैर कहा कि दंगे भड़काने वाले कितने भी बड़े क्यों न हो बख्शे नहीं जाएंगे। सहारनपुर में हुए दंगे की जांच चल रही है। दोषियों को तो पकड़ कर सख्त कार्रवाई की ही जाएगी, वहीं जिनके कारण दंगे भड़क रहे हैं, जांच में वह दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियां सपा और बसपा उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। पहले से ही उन्हीं पार्टियों द्वारा समाज में जो बोया गया था इसे ठीक किया जा रहा है। इसके लिए समय लगेगा, ऐसा नहीं है कि तुरंत व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। सुधार का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493