बगदाद : आईएस ने ली आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी, 21 की मौत (लीड-1)

बगदाद, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। इराक के अनबार और सलाहुद्दीन प्रांतों में गुरुवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ मुठभेड़ और हवाई हमलों में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई तथा 22 अन्य घायल हो गए। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ को एक प्रांतीय सुरक्षा अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि पश्चिमी प्रांत अनबार में सुरक्षा बलों और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त सेना, जिसे हश्द शाबी भी कहते हैं, ने तड़के ही आईएस के कब्जे वाले प्रांत की राजधानी रमाडी शहर की ओर कूच कर दिया और आईएस आतंकवादियों के साथ उनकी जमकर मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार सेना के वाहन में भिड़ी दी और विस्फोट कर दिया, जिसमें छ सैनिकों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।

सूत्र ने हालांकि आईएस आतंकवादियों को हुए नुकसान के बारे में कुछ नहीं बताया।

सूत्र ने खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस बीच पूर्वी रमाडी के हुसेबा अल-शरियाख स्थित आईएस के अड्डों पर ईराक द्वारा किए गए हवाई हमलों में आईएस के सात आतंकवादी मार गिराए गए।

इसके अलावा आईएस आतंकवादियों के कब्जे वाले गर्मा इलाके के नजदीक इब्राहिम बिन अली और अल्बू खंफार इलाकों में हुए मुठभेड़ में हश्द शबी सेना के पांच सैनिक मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र की हालिया रपट के मुताबिक, इराक में पिछलों कुछ सालों में भयानक हिंसा का दौर देखने को मिला है। 2014 में आतंकवाद और हिंसा में कम से कम 12,282 लोग मारे गए और अन्य 23,126 घायल हो गए। 2006-2007 के बाद जातीय हिंसा के मामले में यह साल सबसे घातक रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493