बगदाद : भ्रष्टाचार विरोधी रैली में हजारों शामिल हुए

बगदाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार और संप्रदायवाद के खिलाफ शुक्रवार को बगदाद में आयोजित रैली में हजारों लोग शामिल हुए। रैली का आह्वान एक लोकप्रिय धार्मिक नेता मुक्तदा अल सद्र ने किया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रदर्शनकारी हाथ में इराकी झंडे लिए बगदाद के तहरीर चौक पर एकत्रित हुए और नारे लगाए, “भ्रष्टाचार ना, ना। संप्रदायवाद ना ना। सुधार हां, हां। इराक हां, हां।”

मुक्तदा अल सद्र ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और उनके एक सहयोगी के भाषण देने से पहले उन्होंने नारे भी लगाए।

सद्र ने उच्च पदस्थ अधिकारियों समेत सभी भ्रष्ट लोगों को सरकारी संस्थानों से निकालने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार यह मांग पूरी करने में विफल रहती है तो प्रदर्शनकारी आगे बढ़ेंगे और देश के तीन बड़े नेताओं- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493