बगदाद : मस्जिद में आत्मघाती हमला, 6 मरे

पुलिस के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि रदवानिया उपनगर में एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर रहे दर्जनों नमाजियों के बीच एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया।

सूत्र ने बताया कि भारी विस्फोट के कारण मस्जिद भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

सूत्र ने आगे कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि एंबुलेंसों, पुलिस और नागरिक वाहनों से पीड़ितों को पास के अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों को पहुंचाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493