बगदाद में महिला व बच्चे सहित 32 अगवा

बगदाद, 7 मार्च (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार को महिलाओं एवं बच्चों सहित 32 लोगों को उनके घरों से अगवा कर लिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी शहर सद्र सिटी में 10 वाहनों में काली सैन्य वर्दी पहने तकरीबन 30 बंदूकधारियों ने कई घरों पर धावा बोल दिया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित 32 लोगों को अगवा कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि शिया समुदाय के गढ़ सद्र सिटी में अगवा किए गए लोग सुन्नी परिवारों से आते हैं।

बंदूकधारियों की पहचान करने और अगवा लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493