बगदाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बगदाद के एक व्यस्त बाजार में सोमवार को कार में हुए विस्फाट के कारण 13 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। इराकी पुलिस ने यह जानकारी दी।
सामाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सद्र जिले के शिया-बहुल जमीला थोक बाजार में यह विस्फोट हुआ।
किसी संगठन ने इस हमले की जि़म्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath