बचपन में आम पर ललचाते थे वरुण

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि जब वह बच्चे थे, तो उन्हें फलों का राजा आम शैतानियां एवं शरारतें करने से रोकने में एक प्रलोभन की तरह काम करता था। वरुण शीतलपेय माजा के नवनियुक्त एम्बेसडर नियुक्त किए गए हैं।

वरुण ने एक बयान में कहा, “हर भारतीय ने माजा के साथ कुछ न कुछ शरारतें या मजा किया होगा। मैं भी इससे अछूता नहीं हूं। मुझे याद है कि मुझे बचपन में कैसे शरारत करने से रोकने के लिए माजा के मजेदार एवं रसीले आम से लालच दिया जाता था।”

वरुण का कहना है कि माजा का ब्रांड एम्बेसडर बनना एक सम्मान की बात है।

माजा के नए विज्ञापन की थीम भी ‘हर मौसम आम, हर मौसम लव’ ही है। इसके नए विज्ञापन में वरुण और बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ गुलशन ग्रोवर नजर आ रहे हैं।

वरुण को ब्रांड व विज्ञापन का एम्बेसडर बनाने के बारे में कोका कोला इंडिया एंड साउथ वेस्ट एशिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग एवं कमर्शियल) देबब्रत मुखर्जी ने कहा, “उनकी (वरुण) छवि और व्यक्तित्व माजा के ब्रांड समीकरण के साथ एकदम फिट बैठते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493