अमित-राजनाथ फूकेंगे बिहार में चुनावी बिगुल

पटना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले भाजपा के ‘विराट कार्यकर्ता समागम’ को दोनों नेता संबोधित करेंगे। इस समागम में दो लाख कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है। समागम को लेकर पटना में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

भाजपा बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बताया कि शाह दोपहर 12 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से सीधे वह सम्मेलन स्थल जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ़ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पार आयोजित यह समागम कई मायनों में अलग होगी।

जनता दल परिवार के विलय की खबर के बीच इस समागम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस रैली में पार्टी के प्रदेश के सभी प्रमुख नेता और बिहार भाजपा से जुड़े केन्द्रीय मंत्री, सांसद और विधायक व विधान पार्षद भाग लेंगे। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होंगे।

इधर, बिहार में भाजपा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पटना में सोमवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश ने कहा, “ये फर्जी लोग हैं, जो अंबेडकर की विरासत को हथियाने में लगे हुए हैं।”

इधर, रैली को लेकर गांधी मैदान सहित पटना में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गांधी मैदान और इसके आसपास के क्षेत्रों में 1500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मैदान में 10 स्थानों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493