बच्चियों की शिक्षा व स्वास्थ्य पर काम करते रहेंगे : विशाखा

लखनऊ, 28 मई (आईएएनएस)। विजन आफ यूपी पुरस्कार-2017 से सम्मानित जगद्गुरु कृपालु परिषद (जेकेपी) की अध्यक्ष डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि उनके पिता जगद्गुरु कृपालु महाराज ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में लगा दिया और इसमें भी उनका जोर बच्चियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर था। उन्होंने कहा कि यह अब उनका कर्तव्य है कि वह अपने पिता की इस मुहिम को आगे बढ़ाएं।

विशाखा त्रिपाठी को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान उन्हें समाज के हित में काम करने के लिए और भी अधिक प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि जगद्गुरु कृपालु महाराज ने समाज सेवा, खासकर कन्याओं की बेहतरी के लिए जो मुहिम चलाई थी, वह उसे आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनका संगठन इस दिशा में लगातार काम कर रहा है।

सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को शनिवार को ‘विजन ऑफ यूपी 2017’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह दैनिक भास्कर समूह की ओर से आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा और राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने शिरकत की।

दिनेश सिंह ने कहा कि आध्यात्म और समाज सेवा के क्षेत्र में जगद्गुरु कृपालु परिषद का योगदान सराहनीय है।

जगद्गुरु कृपालु परिषद के सचिव रामपुरी ने कहा कि उनका संगठन मानगढ़ स्थित आश्रम में लड़कियों को प्राथमिक स्तर से लेकर मास्टर्स डिग्री तक, परिवहन सहित नि:शुल्क शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराता है।

उन्होंने कहा कि जगद्गुरु कृपालु परिषद अस्पताल में सभी मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा के साथ ही मरीजों के परिजनों को निशुल्क भोजन और आवास मुहैया कराया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493