बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को कड़ी सजा मिलेगी : शिवराज

इंदौर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में चार माह की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “आज मन बहुत व्यथित है, इंदौर की घटना ने आत्मा को झकझोर दिया है। इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य। समाज को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले।”

वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “मध्य प्रदेश में आठ महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या। हैवानियत की भी हद है। समाज और देश कहां जा रहा है? अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को गांधी मार्ग थाना क्षेत्र में मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। बाद में पता चला कि मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493