ब्रासीलिया, 6 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया और जापान में हुए 2002 विश्व कप में ब्राजील फुटबाल टीम का हिस्सा रहे पूर्व खिलाड़ी एडिल्सन डा सिल्वा को अपने बच्चों को कोर्ट द्वारा निर्देशित आर्थिक मदद न देने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया।
समाचार एजेंसी एफे ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि सांता कैटरीना के पास स्थित रियो नेर्गिन्हो शहर में अपने साथियों द्वारा आयोजित मैच में हिस्सा लेने जा रहे डा सिल्वा को शनिवार की दोपहर गिरफ्तार किया गया।
पुर्तगाल के बेनफिका जैसे शीर्ष क्लब से खेल चुके हैं और अपने बच्चे को करीब 30,500 डॉलर का आर्थिक समर्थन न देने के कारण उनकी तलाश की जा रही थी।
डी सिल्वा पिछले चार सालों में तीन बार गिरफ्तार हो चुके हैं।
खिलाड़ी के वकील एडुआडरे परेरा ने कहा कि उन्होंने अपने मुअक्किल के लिए बन्दी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दायर की है और उनके अगले कुछ दिनों में रिहा होने की उम्मीद है।
परेरा ने कहा, “उनकी गिरफ्तारी बिना वारेंट के की गई है।”
dharmpath.com dharmpath