बच्चों के फैशन शो में रैंप पर उतरे नवाजुद्दीन!

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी यहां ‘इंडिया किड्स फैशन वीक’ (आईकेएफडब्ल्यू) के चौथे संस्करण के दूसरे दिन शनिवार को रैंप पर उतरे।

अपनी फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ की रिलीज का इंतजार कर रहे नवाजुद्दीन हल्के सलेटी रंग के सूट, काली शर्ट और सलेटी टाई में बेहद आकर्षक अंदाज में ब्रांड ‘नौटी नैटी’ के लिए रैंप पर उतरे थे।

तीन दिवसीय समारोह रविवार को समाप्त हुआ।

फैशन शो में समता और श्रुति स्टूडियो, फ्री स्पैरो किड्स, मैनी फ्रॉक्स, लिल एंजेल्स, द चिल्ड्रन्स प्लेस और डिजाइनर शरद राघव के संग्रह पेश किए गए थे।

क्राफ्टवर्ल्ड इवेंट्स के निदेशक मनोज माहला ने कहा, “हम आईकेएफडब्ल्यू के दूसरे दिन ब्रांड्स और डिजाइनर्स द्वारा पेश किए गए संग्रहों को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493