छत्तीसगढ़ : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन विदेशी लड़कियां हिरासत में

रायपुर, 6 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गीतांजलि नगर के एक मकान में पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रैकेट में पकड़ी गई लड़कियां थाईलैण्ड से रायपुर टूरिस्ट वीजा लेकर आई हैं। लड़कियों के साथ पुलिस को मौके से एक कारोबारी युवक के साथ-साथ बड़ी मात्रा में हुक्का और शराब मिले हैं।

रायपुर सिविल लाइन सीएसपी संजय ध्रुव ने मामले की पुष्टि करते हुए तीन लड़कियों को गिरफ्तार कर उनसे पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियों को हिंदी नहीं आती इसलिए उनसे पूछताछ में पुलिस को दिक्कतें आ रही है।

सीएसपी ने बताया कि उन्हें लगातार गीतांजलि नगर के नागरिकों से शिकायतें मिल रही थीं। नागरिकों ने शिकायत की थी कि रात में विदेशी लड़कियों के घर पर शहर के कई लड़कों का आना-जाना रहता है।

उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियों की आयु 24 से 27 साल की हैं। तीनों थाईलैण्ड की राजधानी बैंकॉक में रहती हैं।

सीएसपी के मुताबिक तीनों लड़कियां टूरिस्ट वीजा लेकर जनवरी में भारत आई हैं। दिल्ली में रहने के बाद मुम्बई, कोलकाता भी गई हैं। ये लड़कियां रायपुर में मई से किराए के मकान में रह रही हैं। उन्हें रायपुर सिविल ठेकेदार सुमित उथपल ने लाया है। वह उनके घर आता जाता है। ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की से शादी करना चाहता है। पुलिस ने चारों का बयान ले लिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493