नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)।भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) की प्रबंधक निदेशक नीना लाठ गुप्ता का कहना है कि भारत में फीचर फिल्म में बच्चों के लिए पर्याप्त सामग्री की कमी है।
उन्होंने कहा, “देश की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा बच्चे हैं, लेकिन हमारे यहां फीचर फिल्म में बच्चों के लिए पर्याप्त सामग्री की कमी है।”
गुप्ता ने एक बयान में कहा, “एनडीआरएफ उन क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू करने पर ध्यान देता है, जहां कोई खालीपन होता है, लिहाजा इस संस्थान के लिए स्वाभाविक है कि बच्चों की फिल्मों के लायक सामग्री तैरूार करने का काम हाथ में ले।”
एनडीआरएफ ने बच्चों की अपनी पहली स्क्रीनराइटर लैब के लिए चयनित छह परियोजनाएं घोषित की है। जिसमें से एक रविन्द्रनाथ टैगोर की प्रसिद्र पुस्तक पर आधारित सौमित्र रानाडे का काबुलीवाला है।
dharmpath.com dharmpath