बार्सिलोना छोड़ने पर असमंजस में प्रेडो

बार्सिलोना, 12 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के मिडफील्डर प्रेडो रॉड्रिग्ज ने कहा है कि वह बार्सिलोना छोड़ना नहीं चाहते, लेकिन वह क्लब में बने रहने को लेकर असमंजस की स्थिति में भी हैं।

प्रेडो के शीर्ष इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

प्रेडो ने मंगलवार को बार्सिलोना की यूईएफए सुपर कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। सेविला के खिलाफ यूरोपियन सुपर कप के फाइनल मुकाबले में प्रेडो ने इंजुरी टाइम में निर्णायक गोल किया।

मैच के बाद बार्सिलोना के तकनीकी सचिव रॉबर्ट फर्नाडीज ने कहा कि प्रेडो क्लब छोड़ना चाहते हैं।

यूईएफए सुपर कप में खिताबी जीत के बाद प्रेडो जीत के जश्न में टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ शामिल नहीं हुए। इससे उनके मैनचेस्टर से जुड़ने की संभावना और तेज हो गई।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ ने प्रेडो के हवाले से कहा, “मैं बार्सिलोना नहीं छोड़ना चाहता, लेकिन क्लब में स्थिति जटिल हो चुकी है। बात सिर्फ पैसों की नहीं है, बल्कि निरंतर खेलने का मौका मिलने को लेकर है।”

प्रेडो ने कहा, “मैं खेलना चाहता हूं। लेकिन मुख्य कोच लुइस एनरिक की प्राथमिकता में अन्य खिलाड़ी हैं और मुझे खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493