बच्चों के संरक्षण को लेकर जोली, पिट में समझौता

लॉस एंजेलिस, 8 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट में बच्चों के संरक्षण को लेकर समझौता हो गया है। बच्चे अपनी मां के साथ ही रहेंगे।

जोली के प्रतिनिधि द्वारा जारी बयान के अनुसार, मैडॉक्स (15), पैक्स (12), जाहरा (11), शिलोह (10) और जुड़वा बच्चे नॉक्स और विवियन अपनी मां के संरक्षण में रहेंगे।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, समझौता एक हफ्ते से पहले ही हो गया था। पिट एक थेरेपिस्ट की निगरानी में बच्चों से मिलते रहेंगे।

बयान के अनुसार, “हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि बच्चों की देखभाल से जुड़े पेशेवर लोगों ने दोनों पक्षों की ओर से स्वीकृत और साइन किए गए एक सप्ताह से भी पहले हुए कानूनी समझौते को स्वीकार कर लिया है। समझौते के अनुसार, बच्चे अपनी मां के संरक्षण में रहेंगे और थेरेपिस्ट की निगरानी में अपने पिता से मिलते रहेंगे। इसे बच्चों की देखभाल से जुड़े पेशेवरों ने बच्चों के हित में निर्धारित किया है।”

बयान में आगे कहा गया कि फिलहाल इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया जा सकता।

जोली ने सितंबर में आपसी मतभेदों का हवाला देते हुए पिट से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी।

दोनों 2004 से साथ थे और अगस्त 2014 में दोनों ने शादी रचा ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493