बच्चों ने मां के सम्मान के लिए बनाई मानव श्रृंखला (फोटो सहित)

श्रृंखला बनाकर मां का आदर करने का संकल्प भी दिलाया गया और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

एक पब्लिक स्कूल की छात्रा नबा सैयदा ने इस दौरान कहा, “हमने आज यहां मदर्स डे के मौके पर ह्यूमन चेन बनाकर मां को सम्मान दिए जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। साथ ही इसके माध्यम से बताया गया कि एक मां का महत्व हमारे जीवन में कितना बड़ा है।”

उसने कहा, “आजकल इंटरनेट सोशल मीडिया की दुनिया में बच्चे और जवान उसमें इतना खो चुके हैं कि उनमें इंसानी जज्बात खोता जा रहा है। हर परिवार में एक मां का रोल है जो कोई और निभा नहीं सकता। इसलिए उनकी सेवा उनका आदर और सम्मान करना हमारे लिए बेहद मायने रखता है। उनके सम्मान की रक्षा करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493