नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति जय हिंद मालीवाल ने मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। स्वाति ने बच्चों से दुष्कर्म करने वालों को छह महीने के भीतर मृत्युदंड देने की मांग की।
राजधानी में एक डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।
स्वाति ने राजनाथ सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल व दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से इस मुद्दे पर एक बैठक करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी नेताओं से आग्रह किया कि वे दुष्कर्म पीड़ित से अस्पताल में जाकर मुलाकात करें।
dharmpath.com dharmpath