‘बजंरगी भाईजान’ का हिस्सा होना फख्र की बात : करीना

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा है कि उन्हें ‘बजरंगी भाईजान’ (2015) फिल्म का हिस्से होने पर फख्र महसूस होता है। फिल्म को सोमवार को 63वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होल्सम एंटरटेनमेंट’ चुना गया।

सुपरस्टार सलमान खान और बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा की मुख्य भूमिका वाली ‘बजरंगी भाईजान’ का निर्देशन कबीर खान ने किया है।

करीना ने अपनी आगामी फिल्म ‘की एंड का’ के लिए रखे गए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह अपने समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। यह इंसानियत, मोहब्बत, साथ और एकजुटता की बात करती है, इसलिए मुझे इसका हिस्सा होने पर बहुत फख्र है। कबीर और सलमान के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा, जिनको पटकथा पर पूरा भरोसा था और जिन्होंने इसे साकार किया।”

इस फिल्म से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाली सलमान की कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ के लिए यह राष्ट्रीय पुरस्कार एक ‘प्रोत्साहन’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493