सुषमा तिमोर लेस्त के विदेश मंत्री से मिलीं

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को तिमोर लेस्त के अपने समकक्ष हेरनानी कोएल्हो से यहां मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की फोटो के साथ ट्वीट कर यह जानकारी दी।

विकास ने ट्वीट किया, “तिमोर लेस्त के साथ एक्ट ईस्ट का विस्तार। सुषमा ने विदेश मंत्री हेरनानी से दिल्ली में मुलाकात की।”

रविवार को यहां पहुंचे कोएल्हो विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

इससे पहले सुषमा ने मौसिडोनिया के पूर्व विदेश मंत्री सर्गजन करीम से भी मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493