नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को संसद में पेश किए गए आम बजट को ऐतिहासिक बताया है।
प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में पेश किया गया आम बजट 2017-18 देश में ईमानदारी लाने की ओर एक प्रयास है।
उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “यह एक ऐतिहासिक बजट है। वित्त मंत्री ने टैक्स से बचने वालों को टैक्स की जद में लाने की कोशिश की है।”
प्रसाद ने कहा, “राजनीतिक चंदों के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हुए और अधिक से अधिक लोगों को कर चुकाने के लिए प्रेरित करते हुए, सरकार ने देश में ईमानदारी लाने की कोशिश की है।”
उन्होंने आगे कहा, “किसानों को कर्ज मुहैया कराने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।”
dharmpath.com dharmpath