बजट किसान व गरीब विरोधी : शरद यादव

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जनता दल युनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए बजट की आलोचना की और कहा कि यह ‘गरीब विरोधी और किसान विरोधी’ है।

यादव ने आईएएनएस से कहा, “बजट में किसानों, बेरोजगार युवकों और नोटबंदी की योजना के बारे में बातें हैं।”

उन्होंने कहा, “इस बजट में किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। यह युवाओं के लिए रोजगार सृजन के बारे में भी कुछ नहीं कहता है।”

यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने युवाओं के लिए दो करोड़ नौकरियां पैदा करने की बात कही थी।

उन्होंने पूछा, “कहां हैं वे नौकरियां?”

जदयू नेता ने रेलवे बजट और आम बजट के विलय की भी आलोचना की और कहा कि यह अनावश्यक रूप से किया गया है।

यादव ने कहा, “दोनों बजटों को मिलाने की क्या जरूरत थी? उन्होंने सिर्फ डेढ़ पृष्ठ में रेलवे के लिए प्रावधानों को समेट दिया।”

जदयू नेता ने जोर देकर कहा कि सरकार को किसानों और छोटे उद्योगों के बारे में बातें करनी चाहिए थीं, क्योंकि नोटबंदी के बाद ये समाज के सबसे अधिक प्रभावित वर्ग हैं। सरकार को देश से कहना चाहिए था कि नोटबंदी के बाद उसे कितना कालाधन मिला, कितने फर्जी नोट मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493