नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की नेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बुधवार को केंद्रीय बजट को ‘दूरदर्शिता रहित और दिशाहीन’ बताया। उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं और किसानों की अनदेखी की गई है।
कन्नौज से लोकसभा सांसद डिंपल ने आईएएनएस से कहा, “मैं बजट से संतुष्ट नहीं हूं। यह दिशाहीन है और इसमें देश में बदलाव लाने के लिए दूरदर्शिता की कमी है।”
डिंपल ने कहा, “इस सरकार ने देश के किसानों, युवाओं और खास तौर से महिलाओं की अनदेखी की है। उनके लिए बजट में कुछ भी नहीं है।”
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बारे में डिंपल ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ अगली सरकार आसानी से बना लेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी के साथ संयुक्त रैली के बारे पूछे जाने पर डिंपल ने कहा, “इसके बारे में पार्टी फैसला करेगी। जब भी मुझसे कहा जाएगा मैं इसके लिए तैयार हूं।”
dharmpath.com dharmpath