नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय बजट में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनियर) को 2018-19 के लिए तीन हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 11.8 फीसदी ज्यादा है।
पिछले बजट में मंत्रालय को 2,682.45 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।
पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए किसी बड़ी परियोजना को घोषणा नहीं हुई। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग और पश्चिम कामेंग जिलों के बीच की सीमा पर स्थित सेला दर्रे के नीचे एक सुरंग के निर्माण का प्रस्ताव रखा। सेला दर्रा एक अत्यंत ऊंचे पर्वत से गुजरता है।
dharmpath.com dharmpath