मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले नए रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.57 बजे 263.00 अंकों की उछाल के साथ 36,313.44 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 64.85 अंकों की मजबूती के साथ 11,134.50 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 55.92 अंकों की बढ़त के साथ 36106.36 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.7 अंकों की मजबूती के साथ 11,079.35 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath