उप्र में धूप खिली, तापमान में मामूली इजाफा

लखनऊ, 29 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। पूर्वाचल और बुंदेलखंड में हालांकि अभी एक सप्ताह तक कोहरे का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, कानपुर का 10 डिग्री, गोरखपुर का 11 डिग्री और इलाहाबाद का 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493