‘बजरंगी भाईजान’ ‘धूम 3’ को पछाड़ 300 करोड़ रुपये की ओर

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ का बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ कमाई करना जारी है। 294.98 करोड़ रुपये कमा चुकी यह फिल्म अब 300 करोड़ रुपये का आकड़ा छूने जा रही है।

17 जुलाई को रिलीज हुई ‘बजरंगी भाईजान’ एक पाकिस्तानी गूंगी बच्ची और भारतीय युवक के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा भी हैं।

फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, “बजरंगी भाईजान’ (तीसरे सप्ताह) मजबूत बनी हुई है। शुक्रवार को 4.11 करोड़, शनिवार को 6.80 करोड़, रविवार को 9.07 करोड़ और सोमवार को 2.75 करोड़ रुपये कमाए। कुल कमाई 294.98 रुपये। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर।”

उन्होंने कहा कि फिल्म ने आमिर खान की ‘धूम 3’ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है और दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

तरण ने लिखा, “बजरंगी भाईजान’ ने ‘धूम 3’ को पीछे छोड़ा। दूसरी (पीके के बाद) सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। 300 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है।”

‘पीके’ की कुल कमाई 3.30 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493