बंगाल में बाढ़ की स्थिति में सुधार

कोलकाता, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति में सुधार दिख रहा है। बाढ़ से अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 12 जिलों की 35 लाख आबादी तूफान कोमेन की वजह से हुई भारी बारिश की चपेट में है।

पश्चिम बंगाल के सिंचाई मंत्री राजिब बनर्जी ने कहा, “स्थिति सुधर रही है। बारिश भी थम रही है। इससे हालात और बेहतर होंगे, लेकिन बांधों से पानी का छोड़ा जाना अभी भी एक मसला बना हुआ है। हम दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के अधिकारियों से बात कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से समस्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तेज लहरों के साथ आने वाले पानी ने बाढ़ की स्थिति को गंभीर बनाया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने पाढ़ प्रभावित निवासियों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

सिंचाई मंत्री राजिब बनर्जी ने कहा कि डीवीसी ने रविवार से अब तक 90,000 क्यूसेक पानी छोड़ा है। इससे बाढ़ प्रभावित लोगों की तकलीफें और बढ़ी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से 56,000 मकान पूरी तरह ढह गए हैं, जबकि 2,72,488 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 5,18,173 हेक्टेयर में खड़ी फसलें तबाह हो गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493