स्पेशल ओलम्पिक के दौरान लापता दोनों एथलीट मिले

आइवरी कोस्ट के इस्माइल सोमवार को पांच मील दूर इंग्लेवुड में एक घर के बाहर घास पर लेटे हुए मिले।

इससे कुछ ही घंटे पहले ओलम्पिक के दौरान गायब हुए एक अन्य खिलाड़ी गुसमारी सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी के पूर्वी हिस्से में एक समुदाय में सही सलामत मिले।

एयरपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता रॉब प्रेडेगोन ने खिलाड़ियों के मिलने से पहले कहा था कि इस्माइल सुबह छह बजे एक टर्मिनल से बाहर निकलते हुए देखे गए थे।

इस्माइल काफी थके हुए थे लेकिन पूरी तरह स्वस्थ और प्रसन्नचित्त पाए गए और अपने देश के प्रतिनिधिमंडल के एक अन्य सदस्य के पास चले गए।

गुसमारी खुद ही तड़के दो बजे हेवार्ड पुलिस विभाग पहुंचे। स्पेशल ओलम्पिक आयोजन समिति के मुख्य संचालनाधिकारी जेफ कार ने कहा कि गुसमारी ने एक बस ली और उत्तरी कैलिफोर्निया चले गए।

स्पेशल ओलम्पिक के एक कर्मचारी को गुसमारी को लेने भेजा गया था, जो उन्हें लेकर पहले लॉस एंजेलिस आया, फिर उन्हें अल्बानिया पहुंचा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493