चेन्नई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन बनानेवाली प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री में पिछले महीने एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल अपनी रपट में कंपनी ने कहा कि अक्टूबर में उसने कुल 3,56,168 वाहन बेचे, जिसमें 3,07,892 मोटरसाइकिल और 48,276 वाणिज्यिक वाहन थे। जबकि अक्टूबर 2015 में कंपनी के कुल 3,52,822 वाहनों (3,08,733 मोटरसाइकिल और 44,089 वाणिज्यिक वाहन) की बिक्री हुई थी।
कंपनी के बिक्री के आंकड़ों में गिरावट मुख्य तौर से निर्यात में कमी आने से हुई है।
बजाज ऑटो ने पिछले महीने कुल 3,07,892 मोटरसाइकिलें बेची, जिसमें 2,12,997 मोटरसाइकिलें घरेलू बाजार में और 94,895 मोटरसाइकिलों का निर्यात किया। जबकि अक्टूबर 2015 में कंपनी ने कुल 3,08,733 मोटरसाइकिलों की बिक्री की, जिसमें 2,02,042 मोटरसाइकिलें घरेलू बाजार में और 1,06,691 मोटरसाइकिलों का निर्यात किया था।
dharmpath.com dharmpath