बजाज ऑटो की बिक्री 4 फीसदी घटी

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने सोमवार को कहा कि गत महीने उसकी बिक्री चार फीसदी कम रही।

कंपनी ने गत महीने कुल 3,84,400 वाहन बेचे, जबकि 2014 की समान अवधि में 3,99,450 वाहन बिके थे।

आलोच्य अवधि में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री पांच फीसदी गिरावट के साथ 3,30,228 रही, जो एक साल पहले 3,47,010 थी।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हालांकि तीन फीसदी बढ़कर 54,172 रही, जो एक साल पहले 52,440 थी।

निर्यात गत महीने हल्की गिरावट के साथ 1,73,801 वाहनों का हुआ, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में 1,74,211 वाहनों का निर्यात हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493