बिहार में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम

हैदराबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बिहार विधानसभा चुनाव में छह सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को सभी छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

एआईएमआईएम ने पिछले महीने बिहार के सीमांचल क्षेत्र से चुनाव लड़ने का फैसला किया था, वैसे तो क्षेत्र में 24 सीटें हैं, लेकिन पार्टी ने केवल छह सीटों से ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

पार्टी की बिहार इकाई के प्रमुख अख्तरुल इमान कोचा दमन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी जिन निवार्चन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाली है, उनके और वहां से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं :

किशनगंज : तासिरुद्दीन

रानी गंज : अमित पासवान

बैसी : गुलाम सरवर

अमौर : नवाजिश आलम

बलरामपुर : मोहम्मद आदिल

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493