बजाज ऑटो की बिक्री 8 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने गुरुवार को कहा कि जून 2015 में उसकी बिक्री साल-दर-साल आधार पर 8 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने कहा कि गत महीने उसने 3,31,317 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले कंपनी ने 3,05,465 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने कहा कि जून में मोटरसाइकिलों की बिक्री में 10 फीसदी वृद्धि रही और कंपनी ने 2,87,582 मोटरसाइकिलें बेची। एक साल पहले का यह आंकड़ा 2,62,202 था।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री एक फीसदी बढ़कर 43,735 रही, जो एक साल पहले 43,263 थी।

कंपनी का निर्यात 16 फीसदी बढ़ा। कंपनी ने आलोच्य महीने में 1,56,074 वाहनों का निर्यात किया। एक साल पहले का यह आंकड़ा 1,35,074 था।

कंपनी ने कहा कि जून महीने के लिए कंपनी का यह रिकार्ड निर्यात था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493