मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दोपहिया व तिपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो ने सोमवार को कहा कि सितंबर में उसकी बिक्री में दो फीसदी की कमी आई है।
कंपनी के मुताबिक, आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी ने कुल 376,765 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में उसने 384,400 वाहनों की बिक्री की थी।
सितंबर महीने में कंपनी की बिक्री में हालांकि 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान उसने 255,592 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में उसने 210,599 वाहन बेचे थे।
कंपनी का पिछले महीने के दौरान कुल निर्यात 30 फीसदी घट गया। इस दौरान उसने 121,173 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में उसने 173,801 वाहनों की बिक्री की थी।
आलोच्य अवधि में कंपनी की मोटरसाइकिलों की बिक्री में एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान कुल 331,976 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 330,228 वाहन बेचे थे।
इसके विपरीत, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 17 फीसदी घट गई। इस दौरान कंपनी ने 44,789 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में उसने 54,172 वाहन बेचे थे।
dharmpath.com dharmpath